POST

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन ने 80 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध महिला को भेंट की व्हीलचेयर

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन,  ग्राम पंचायत एव गांव नाण्डी के एक अत्यंत गरीब परिवार की ओर से सहायता हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। आवेदन में 80 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध महिला के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया था।

फाउंडेशन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की और वृद्ध महिला को व्हीलचेयर भेंट कर उनकी सहायता की। इस दौरान परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना गया तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि “समाज के जरूरतमंद, दिव्यांग एवं असहाय लोगों की सेवा करना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।”

इस अवसर पर विशेष रूप से वाइस चेयरमैन बृज लाल चौहान, सचिव राम सिंह चौहान, गोहर ज़ोन अध्यक्ष शेर सिंह, पूर्व प्रधान सियांज जीवानंद, सदस्य युवराज, रमेश तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन समाज के गरीब, दिव्यांग, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी जनहित के कार्यों को इसी समर्पण भाव से जारी रखेगा।

City - Gohar
Venue - Nandi,Gohar
Start Date - July 29, 2026 at 4:21 PM
End Date - July 29, 2026 at 5:20 PM