गोहर में नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के मेगा नेत्र शिविर में 800 लोगों ने उठाया लाभ
नाचन जन कल्याण फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भानू हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री दुर्गा माता मंदिर, दल (गोहर) में आयोजित दूसरे निःशुल्क मेगा नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। गोहर ज़ोन की लगभग 15 पंचायतों से पहुंचे करीब 800 लोगों ने शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत डल के माननीय प्रधान अमृत लाल ने किया, जबकि बासा वार्ड की जिला परिषद सदस्य पदमा देवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार एवं उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
भानू हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र जांच के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। जांच के दौरान 30 मरीजों को निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन की सलाह दी गई, जबकि अन्य मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।और लगभग 300 से अधिक चस्में और सभी को निशुल्क दवाइयाँ भी भेंट की गई
इस अवसर पर प्रधान अमृत लाल ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं और समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने नाचन जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
हिमाचल मित्र मंडली के संस्थापक सदस्य एवं हिमाचल मित्र मंडली पत्रिका के संपादक किशोरी लाल शर्मा भी शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बृज लाल चौहान, सचिव राम सिंह चौहान, गोहर ज़ोन अध्यक्ष शेर सिंह, गोहर ज़ोन समन्वयक गोपाल चंद, महादेव ज़ोन अध्यक्ष नील कमल ,रमेश, युवराज, भानू हॉस्पिटल के मैनेजर साहिल, बीरी सिंह, अशोक कुमार, अछरू, संत राम, ग्राम पंचायत स्यांज के पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत गोहर के उपप्रधान ललित कुमार, जीवा नंद, मनी राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में स्वयंसेवकों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।
नाचन जन कल्याण फाउंडेशन ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
