चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने भानू हॉस्पिटल पहुँचकर नेत्र ऑपरेशन के मरीजों का जाना हालचाल
आज नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार भानू हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतर्गत सफल नेत्र ऑपरेशन करवाने वाले कुछ मरीजों को फॉलो-अप जांच के लिए बुलाया गया था।
इस दौरान डॉ. संजय कुमार ने सभी मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा ऑपरेशन के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति और दृष्टि में हो रहे सुधार की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बताए गए सभी निर्देशों का पालन करने तथा समय-समय पर आवश्यक जांच करवाते रहने के लिए प्रेरित किया।
मरीजों एवं उनके परिजनों ने नाचन जन कल्याण फाउंडेशन और भानू हॉस्पिटल की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं ऑपरेशन की इस पहल ने उन्हें नई रोशनी और नया आत्मविश्वास प्रदान किया है।
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नाचन जन कल्याण फाउंडेशन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना ही नहीं, बल्कि मरीजों के उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी और सहयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा तथा समाज सेवा के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
