POST

राकड़ गांव में जरूरतमंद छात्रा को पुस्तकें भेंट

आज नाचन क्षेत्र के राकड़ गांव में एक जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक पुस्तकें भेंट की गईं।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा माध्यम है, जो किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने, यही हमारा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि नाचन जन कल्याण फाउंडेशन भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

हम सभी से आग्रह करते हैं कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में यथासंभव सहयोग करें, क्योंकि शिक्षा का दिया गया सहयोग किसी भी परिवार के भविष्य को संवार सकता है।

इस अवसर पर  नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री बृजलाल चौहान ,सचिव श्री राम सिंह चौहान ,बेटी के अभिभावक एवं परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दीं। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का हमारा यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

City - NACHAN
Venue - RAAKAD
Start Date - August 7, 2026 at 12:20 PM
End Date - August 7, 2026 at 12:55 PM