फाउंडेशन के प्रयासों से चयनित पात्र व्यक्तियों के कुल 14 निःशुल्क ऑपरेशन करवाए गए,
नाचन विधानसभा क्षेत्र के कनैड क्षेत्र की 7 पंचायतों से चयनित गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों के लिए फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
फाउंडेशन के प्रयासों से चयनित पात्र व्यक्तियों के कुल 14 निःशुल्क ऑपरेशन करवाए गए, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिली।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी का इलाज और ऑपरेशन करवाना कई बार बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में नाचन जन कल्याण फाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति केवल आर्थिक अभाव के कारण बेहतर इलाज से वंचित न रहे।
यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के हमारे संकल्प को भी दर्शाती है।
फाउंडेशन सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
